Posts

Showing posts from November, 2018

बीच पर बसा गांव जमीन में धंस रहा

रूस में व्हाइट सी बीच पर बसा शोयना गांव धीरे -धीरे जमीन में धंस रहा है। बीच पर बढ़ रही रेत घरों के अंदर घुस रही है। कई लोग ग्राउंड फ्लोर छोड़कर दूसरी मंजिल पर रहने लगे हैं। घरों के अंदर इतनी रेत जमा हो गई है कि इसे निकालने के लिए बुलडोजर मंगाना पड़ता है। शोयना में रह रहीं अन्ना गोलुत्सोवा बताती हैं, "ग्राउंड फ्लोर पर रेत का अंबार लग गया है। इसके चलते हमें पहली मंजिल पर शिफ्ट होना पड़ा। रेत निकालने के लिए किराए से बुलडोजर मंगाएंगे । लेकिन अगले साल सब वैसा ही हो जाएगा। रेत हमारे घरों को खत्म कर रही है।'' स्थानीय लोगों के मुताबिक, 20 से ज्यादा घर रेत में दब चुके हैं। एक घर को तो रेत ने इस कदर ढंक लिया था कि लोगों को ऊपर की मंजिल से बाहर आना पड़ा । द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बसा था शोयना शोयना गांव द्वितीय विश्व युद्ध के बाद एक फिशिंग पोर्ट के रूप में विकसित हुआ। सोवियत इतिहास बताता है कि यहां के मछुआरे काफी तादाद में मछलियां पकड़ा करते थे। हालांकि ज्यादा मछली पकड़े जाने का क्षेत्र के पारिस्थितकी तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ा। ट्रॉलरों (मछली पकड़ने का जहाज) ने समुद्र की तलहटी...